BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज गाजियाबाद में करेंगे संगठन की बैठक

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे।
लखनऊ/गाजियाबाद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे। वे वहां दोपहर 01.45 बजे से वैशाली, गाजियाबाद स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जाएगी। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसको लेकर भाजपा ने तमाम अभियान शुरू कर दिए हैं जिनके लिए बूथ से लेकर मतदाता के कार्यक्रमों का आयोजन हउआ। चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिम से इन अभियानों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में और उसके बाद ये रणनीति बनाई जाएगी की आगे 2024 लोकसभा चुनाव को साधने के लिए क्या अभियान चलाए जाने हैं? गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात वे प्लेन से दिल्ली पहुंच गए हैं। पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।